सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

नाबालिग को नशीला पदार्थ खिला अपहरण, जंगल में ले जा किया दुष्कर्म

गैंगरेप पीड़िता की मां ने दी पुलिस को तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर जंगल में ले जाकर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया। पीड़िता होश में आने पर घर पहुंच परिजनों को सारी घटना से अवगत कराया। इस पर पीड़िता की मां ने अहरौला थाना में पुलिस को घटना से अवगत कराया और तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री मंगलवार को खेत में काम से गई थी। इस बीच दो लोग उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर लिए। गांव से ही कुछ दूर स्थित एक जंगल में ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया और बेहोशी की हालत में उसे जंगल में ही छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। देर शाम तक जब घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। देर रात नौ बजे बेटी किसी तरह घर पहुंची, बेटी ने अपनी साथ हुई घटना के बारे में जब परिवार को बताया तो सबके होश उड़ गए। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर अहरौला थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। हाला‌ंकि इस मामले में बुधवार की देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पूछे जाने पर पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। थाना प्रभारी धनराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली जांच की जा रही है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं