सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

मुबारकपुर मुठभेड़ में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रौनापार पुलिस से बरडीहा में मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, भर्ती

तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद 

आजमगढ़। रौनापार पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी। मुबारकपुर में बीते दिनों पुलिस से मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी बदमाश की देर रात रौनापार थाने की पुलिस से बरडीहा में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया है। 

थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि रौनापार थाने की पुलिस की रात में दो बजे के करीब गांगेपुर कैची बंधा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश जो मुबारकपुर में हुए मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था, वह जीयनपुर की ओर जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई। बदमाश बरडीहा के पास पहुंचा तो पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया। जिस पर बदमाश पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे ललकरा और रुकने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। एसओ रौनापार कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पूछताछ में बदमाश शहजादे उर्फ छेदी 28 पुत्र इकबाल ने बताया कि वह जीयनपुर कोतवाली के कुरैश नगर का निवासी है। उस पर 25 हजार का इनाम भी है।उसके पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की। शहजादे उर्फ छेदी पर रौनापार, जीयनपुर, मुबारकपुर, फूलपुर, देवगांव आदि ‌क्षेत्रों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक बंसराज सिंह, उमाशंकर, कांस्टेबल, ध्यान प्रकाश, अवनीश कुमार, तबरेज, उत्कर्ष, शिव शंकर, संतोष और शक्ति चंद शामिल थे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं