सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Video: निजामाबाद के काली माता मंदिर के पास मोबाइल की दुकान में दिन-दहाड़े लूट

दुकान में बैठे बच्चे को धमकाकर गल्ले से रुपये ले बदमाश फरार

पीड़ित ने वीडियो फूटेज के सा‌थ पुलिस को दी तहरीर 

दुकान से बाहर निकलता बदमाश

निजामाबाद। कस्बा स्थित एक दुकान पर बैठे बच्चे को बंधक बना कर दो बदमाशों ने गल्ले से साढ़े आठ हजार रुपये उड़ा दिया। बदमाशों की सारी कवायद दुकान पर लगे सीसी टीवी में कैद हो गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़ित दुकानदार ने सीसी टीवी फुटेज के साथ थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। 

दुकान से बाहर निकलते दोनों बदमाश

जिले में एसपी की कड़ाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। निजामाबाद कस्बा में कालीमाता मंदिर के  पास एक मोबाइल की दुकान में दिन-दहाड़े बच्चे को बंधक बनाकर बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार निजामाबाद कस्बा के हुसैनाबाद निवासी रविंद्र गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता काली माता मंदिर चौक पर अंकित कंप्यूटर्स के नाम से दुकान है। बीते मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे वह अपने दस साल के बेटे आरूष को दुकान में बैठा कर खाना खाने घर चला गया। इसी बीच दो युवक दुकान के अंदर आते हैं और बच्चे को बंधक बना लेते हैं।  जबकि अगल-बगल काफी चहल-पहल थी। लेकिन घटना की किसी को जानकारी नहीं होती है। बदमाश आराम से दुकान मेें पांच से दस मिनट रहते हैं और दुकान से साढ़े आठ हजार रुपये लेकर आराम से चले जाते हैं। थोड़ी देर बाद बच्चा बाहर आकर चारों तरफ बदमाशों को देखता है। यह सारी घटना सामने के दुकान में लगे सीसी टीवी में कैद हो गई। यह वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। इसके बाद भी पुलिस ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। गुरूवार को पीड़ित सीसी टीवी फुटेज के साथ निजामाबाद थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया और फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान कर गल्ले से उड़ाये गए पैसों को वापस दिलाने की गुहार लगाया।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं