सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाडी बिल्डिंग में युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शनः सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियागंज में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप संपन्न, विजेता हुए सम्म‌ानित

आजमगढ़। बिलरियागंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में एटलस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न भार वर्गों में बॉडीबिल्डिंग के खिलाड़ियों ने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। जिसमें विजेताओं में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी व भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।  

कहा कि बॉडी बिल्डिंग खेल अब युवाओं में बहुत ही लोकप्रिय है। युवाओं को स्थानीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, इसके लिए ही यह चैंपियनशिप का आयोजित की गई थी। यहां के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है, इस चैंपियनशिप के माध्यम से उन्हें सही मार्ग दिखाने का सार्थक प्रयास हुआ है। उन्होंने आयोजकों यूसुफ मिर्ज़ा, अकबर खान , विवेक सिंह, आफताब खान, शाहनवाज अंसारी, कुंदन सिंह, ताबिश शेख के प्रयास को सराहा। 

चैंपियनशिप के आयोजक एशियन बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर एशिया रहे सलमान खान व यूसुफ मिर्जा ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में यह चैंपियनशिप आयोजित की गई थीं। जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से लगभग 120 बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। बॉडीबिल्डिंग में 40-50 किलो, 50-60 किलो, 60-70 किलो, 70-80 किलो व 80-90 किलो तथा पुरुष फिजिक में दो वर्ग 5 फुट 7 इंच से नीचे व उससे ऊपर की कैटेगरी में हुआ। बॉडीबिल्डिंग क्लासिक की दो वर्गों में प्रतियोगिता हुई। जिसमें 40-70 किलो व 70 किलो से ऊपर में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्णायक महेश चौधरी, रविंद्र महलवाल, विद्यालय प्रबंधक अरविंद यादव, संचालक शम्स तबरेज आलम, शारिक आज़मी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंद्रहास राय, भाजयुमो मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, केशव सिंह, करुण राय आदि उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं