सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

परदेसी निषाद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ठंड में 500 गरीबों और असहायों में बांटा कंबल

सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बरडीहा गांव में शिक्षक व पूर्व प्रधान रहे परदेसी निषाद के चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधान व समाजसेवी छोटे लाल निषाद की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इस दौरान परदेसी निषाद के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में 500 से जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। 

मुख्य अतिथि छोटेलाल निषाद ने अपने पिता परदेसी निषाद के चौथे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में कंबल वितरण किया। कहा कि गरीब, वृद्ध व असहाय लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधान नर्मदा देवी ने कहा कि गरीबों को कंबल मिलने से ठंड में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गरीब व असहायों की मदद से जो सकून मिलता है वह किसी अन्य कार्य में नहीं। इस अवसर पर जगन्नाथ शर्मा, सुभाष यादव, अभिराम सिंह, अजीत, आनंद त्रिपाठी, हीरा लाल निषाद, गुलाब गुप्ता, मक्खू सोनकर, रमन सिंह, पप्पू निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, शेषमणि, शशिकांत सोनकर आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं