सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

दबंगों ने युवक को पीटा, बाइक फूंकी, किया तोड़फोड़

पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार



 

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के कुर्बानपुर गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने एक व्यक्ति के घर पर धावा बोला और जम कर तोड़फोड़ करने के साथ ही एक युवक की जम कर पिटाई भी किया। इतना ही नहीं पीड़ित की बाइक भी आग के हवाले कर दी गई। पीड़ित ने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाया है।
एसपी को दिए पत्रक में कुर्बानपुर गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि शनिवार की रात वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान आधा दर्जन भर गांव के मनबढ़ आए और उस पर हमला बोल दिया। बचने के लिए वह घर में भागा तो मनबढ़ घर में भी घुस गए और उसकी जम कर पिटाई करने के साथ ही घर के सामानों को भी तोड़फोड़ डाला। इस दौरान घर के बाहर खड़ी एक बाइक को भी मनबढ़ों ने आग के हवाले कर दिया। पीड़ित ने मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई व जानमाल रक्षा की एसपी से गुहार लगाया है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसओ जहानागंज ने बताया कि मारपीट दोनों पक्षों की तरफ से की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं