सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सेवानिवृत्त पेशकार ने सौ गरीबों में बांटा कंबल

जब तक जीवन है, गरीबों की करता रहूंगा सेवा:टीपी सिंह



रानी की सराय। समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जाफरपुर निवासी सेवानिवृत्त पेशकार टीपी पांडेय ने रविवार को अपने आवास पर लगभग सौ गरीबों में कंबल का वितरण किया। 

कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। कुछ ऐसा ही कार्य सेवानिवृत्त पेशकार टीपी सिंह द्वारा किया जा रहा है।  टीपी सिंह ने ठंड की हल्की शुरुआत में ही गरीबों के समक्ष आने वाली चुनौतियों को ध्यान रखते हुए कई लोगों में कंबल वितरण कराया।  कहा कि गरीबों की सुधि लेने की प्रक्रिया पहले भी चलती रही है एवं आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि 'अपनी धरती एवं अपने लोगों की सामर्थ्यभर परवाह और मदद उनकी नियति में शामिल है। यह निश्चय और संकल्प है कि जितना हो सके, जब तक जीवन है, वह करता रहूँगा। ईश्वर ने जितना मुझे सौभाग्य दिया है, जिन कार्यों का हमें निमित्त बनाया है वह करते रहेंगे। इस मौके पर उषा गुप्ता, मालती देवी, अच्छे लाल, मुनिया आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं