सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

असलहा दिखा रोका इंटरलॉकिंग का निर्माण, वायरल वीडियो पर पुलिस हुई सक्रिय


आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में अवैध असलहा दिखाकर एक दबंग ने इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को रोक दिया। इस घटना का पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। 

बद्दोपुर गांव में सांसद निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसे लेकर गांव में कुछ विवाद चल रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर आया और मजदूरों को कार्य करने से रोक दिया। वायरल वीडियो में उक्त व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि मापी हो जाएगी इसके बाद ही इसपर कार्य होगा। अन्यथा इस पर वह कार्य नहीं करने देगा। इसे लेकर गांव के कुछ लोग बोलते नजर आ रहे हैं कि गांव में सरकारी नाली व खड़ंजा था जिसे उक्त व्यक्ति द्वारा काटकर खेत में मिला दिया गया है। इसके बाद भी बनने नहीं दिया जा रहा है। उधर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं