सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

बैंक के सामने खाता धारकों ने फूंका शाखा प्रबंधक का पुतला

शाखा के स्थानांतरण से ग्राहकों में आक्रोश 

सगड़ी। स्टेट बैंक शाखा बरडीहा के स्थानांतरण के विरोध में गुरूवार को ग्राहकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस क्रम में खाता धारको ने शाखा प्रबंधक का पुतला फूंका। बैंंक के बाहर हंगामें के कारण गुरूवार को पूरे दिन बैंक में लेन-देन का कार्य प्रभावित रहा। उधर हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर प्रदर्शन बंद करा वापस किया।  

बैंक के स्थानांतरण से नाराज ग्राहकों का कहना था कि साजिश के तहत बैंक को यहां से स्थानांतरित किया जा रहा है। हम इस बैंक से अपना खाता बंद कर देंगे और दूसरे बैंक में खाता खुलवाएगे। जहां हमको सहूलियत होगी। बता दें कि करीब दो दर्जन से अधिक गांव के किसानों का खाता बैंक में हैं। यहां से 25 किमी दूर हैदराबाद तक के किसानों का खाता बैंक में है। किसान क्रेडिट कार्ड, समूह की महिलाओं का खाता, व्यापारियों का करंट अकाउंट आदि लगभग हजारों ऐसे अकाउंट खोले हैं, जिनका लेन-देन बैंक से होता है। शाखा प्रबंधक बरडीहा रंजीत कुमार पासी ने बताया कि हम कुछ भी नहीं बताएंगे,ऊपर के अधिकारियों से बात कर लें। सरयू यादव ने कहा कि शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से सब कुछ हुआ है। अब हम सभी खाताधारक अपने खाते को बंद करेंगे। लोगों के हंगामे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रौनापार भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया। इस मौके पर अतुल कुमार सिंह, सरजू यादव ,ज्ञान प्रकाश सिंह, नंदलाल विश्वकर्मा, महेंद्र, विनोद कुमार सिंह, अनीता मौर्या, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय कुमार सिंह, कैलाश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, श्याम दुलारी, रीता, अनुराधा, उषा, गुड्डी, सुशीला, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं