सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

गोरखनाथ में आतंकी घुसने की सूचना से मचा हड़कंप

प्रतिकात्मक फोटो

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर में होने के दौरान रविवार दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर में आतंकी घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल आते ही डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे।

उधर, एसओजी, सर्विलांस टीम नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। देर शाम एसओजी ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सिरफिरा है और पुलिस को परेशान करने के लिए सूचना दी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली निवासी कुर्बान अली के रूप में हुई है। वह गोरखनाथ इलाके के इंड्रस्ट्रियल एरिया में किराए के मकान में रहकर बेकरी की दुकान पर काम करता है। जानकारी के मुताबिक, कुर्बान अली रविवार को दुकान मालिक के साथ घूमने निकला था। इस दौरान उसने पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना दी कि चार बदमाश काला कपड़ा पहने गोरखनाथ मंदिर में बम लेकर दाखिल हो गए हैं। यह भी बताया कि टिफिन में केक के बीच में बम रखा गया है और मुख्य द्वार की चेकिंग पर पकड़े नहीं गए हैं। चारों बदमाशों को उसने खुद देखने की बात कहते हुए पुलिस के होश उड़ा दिए। यह सूचना आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम एसएसपी समेत सभी आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी कुर्बान अली को दबोच लिया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस को मंदिर में बम होने की सूचना मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आरोपी सिरफिरा लग रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं