सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग का प्रदर्शन

सगड़ी। नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सगड़ी इकाई ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

 पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने कहा कि यह सरकार ओबीसी विरोधी है। ओबीसी को अधिकार नहीं देना चाहती। इसलिए नंगर निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण सरकार के इशारे पर हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया। क्योंकि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल नहीं करना चाहती।बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक राम देवर ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 27 सितंबर 2022 को ही अपने निर्णय में ट्रांसजेंडर को भी ओबीसी में शामिल करने के आदेश दिए हैं। पहले से ही ओबीसी की संख्या के अनुपात में पर्याप्त हिस्सा नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद ओबीसी में ट्रांसजेंडर को शामिल करने से ओबीसी की हक मारी और अधिक होगी। प्रदर्शन में जय बहादुर मौर्य,अभिमन्यु प्रधान, वीरेंद्र भारती, राम विनय पटेल, भगवती यादव, सुभाष चंद्र गौतम, दीपांकर कुमार, हरिओम सोनकर,विनोद कुमार, विजय बहादुर,गुंजा यादव, अखिलेश पटेल, रामसमुझ पटेल, सत्य विजय साहनी आदि लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं