सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

नहर में मिला बुजुर्ग का शव, चार दिन‌ से थे घर से लापता

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के भटौली गांव से गुजरने वाली छोटी नहर में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने लगभग 80 वर्ष बुजुर्ग का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा  रहा है कि बुजुर्ग चार दिन से घर  से लापता था।

 जानकारी के अनुसार हंसनाडीह सूफीगढ गांव निवासी रामबली 80 पुत्र घमई 30 दिसंबर को दोपहर में घर से कही चले गए थे, जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया और कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने  सोशल मीडिया व पोस्टर छपवा कर जगह-जगह चस्पा भी करवाया था। परिजनों ने बताया कि रामबली राम बीच में दो बार इसी तरह से घर से लापता हो गए थे। इस संबंध में दोनों बार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन वह एक-दो दिन बाद फिर वापस लौटे। जिसके बाद थाने को सूचना देकर रिपोर्ट रद्द करानी पड़ी थी। इस बार भी यहीं सोच पुलिस को सूचित नहीं किया गया। सोमवार को घर से तीन किलोमीटर दूर भटौली इलाहाबाद बैंक के सामने वाले रास्ते में पढ़ने वाली छोटी नहर में रामबली का शव मिला। रामबली के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं