सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

सरायख्वाजा थाने में तैनात सिपाही की गंभीरपुर में सड़क दुर्घटना में मौत

सरकारी कार्य से आया था आजमगढ़, बलिया के बासडीह थाने के बजहां का निवासी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास शनिवार की देर रात 10 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बलिया जिले के बासडीह थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी संतोष तिवारी (34) पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर थी। शनिवार को वह सरकारी काम से आजमगढ़ बाइक से आया हुआ था। देर रात वह वापस सरायख्वाजा थाना पर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर थाना के प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोष गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल इलाज के लिए ‌पीएचसी मोहम्मदपुर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल सिपाही संतोष को मृत घोषित कर दिया। सिपाही 2018 में पुलिस विभाग में तैनात हुआ था। उसे मृतक आश्रित के रुप में तैनाती मिली थी। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई कन्हैया ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं