सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अराजकतत्वों ने तोड़ी डीह-काली की प्रतिमा, तनाव


आजमगढ़
। जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल पर स्थापित डीह और काली की प्रतिमा को शनिवार को अराजकतत्वों ने तोड़ दी। जानकारी होने पर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को संभालते हुए लोगों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना के असोना गांव डीह-काली की प्रतिमा स्थापित थी। वर्षों से यहां लोग पूजा पाठ करते थे। शनिवार की शाम प्रतिमा ठीक थी। रविवार की सुबह वह टूटी हुई पाई गई। प्रतिमा का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त कर दिया गया था। सिर्फ हाथी और घोड़ा ही बचा था। प्रतिमा टूटने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में ही पड़ोसी गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि जान बूझकर उनकी आस्था पर चोट की गई है। यह साप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं