सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवा स्वामी जी के‌ विचारों को अपना करें देशहित में कार्यः सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

स्वाभिमान मंच ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी को किया नमन

आजमगढ़। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर गुस्वार को स्वाभिमान मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के चर्च चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा को गुब्बारों व फूल-मालाओं से सजाया। माल्यार्पण कर नमन किय। इस दौरान विचार गोष्ठी में उनके जीवन पर चर्चा की।

 स्वाभिमान मंच केसंस्थापक अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा कहें गए एक-एक शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। स्वाभिमान मंच उन्हीं के पदचिन्हों पर कार्यरत है। उन्होंने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए तथा खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने यह भी कहा कि तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता, सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा। हम सभी युवाओं को उनकी बातों पर विचार कर देशहित का कार्य करते रहना चाहिए। भारत विश्व गुरु बने इसके लिए हम सभी युवाओं को कार्य करना होगा। गोष्ठी के समापन पर कामगारों व मजदूरों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास तिवारी, संस्थापक कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव एडवोकेट, स्वाभिमान मंच के संस्थापक सदस्यगण अजय कुमार यादव एडवोकेट, मयंक कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रहास राय भोलू, राघवेंद्र प्रताप सिंह बंटी, पीयूष राय, धर्मवीर चौहान, ऋषभ चौबे, मो. अमीर खान, रामआसरे यादव, अश्वनी चौहान, मनीष सिंह, भूपेंद्र यादव, मनीष मौर्य, पवन कुमार उपाध्याय, रिंकू यादव, राम प्रवेश यादव, रत्नेश्वर कुमार पांडेय, मिथिलेश गुप्ता, काशिफ हसन, कृष्णा कुमार पांडेय, रमेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं