सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पीएम नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर उप्र अभिभावक संघ ने जताया दुख

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर रविवार को उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ ने एलवल स्थित वीरेंद्र सिंह के आवास पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की। संघ से जुड़े लोगों ने हीराबेन मोदी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक जताया। साथ ही  दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर मातृशक्ति की प्रतिमूर्ति को नमन किया।

गोविंद दुबे ने कहा कि गुजरात के गांधी नगर में एक साधारण परिवारिक पृष्ठभूमि से अपने पुत्र को निकालकर देश सेवा का जज्बा भरने वाली मातृशक्ति के संघर्ष को शब्दों में रेखाकिंत किया जाना असंभव है। मां हीराबेन एक असाधारण महिला थी। उन्होंने अनेक बलिदान देकर अपने पुत्र में आत्मविश्वास, मन एवं व्यक्तित्व का विशेष आकार दिया। माता हीराबेन भारत की मातृशक्ति की प्रतीक और तत्पस्या, बलिदान, योगदान की प्रतिमूर्ति थी। देश के पीएम की मां होने के बावजूद उन्होंने कभी किसी तरह का सरकारी सुख न लेने की दृढ़ प्रतिज्ञा को हर राजनीतिक परिवार को सीख लेने चाहिए। उनके निधन से अभिभावक महासंघ मर्माहत है और इस दुख की घड़ी में पीएम के साथ खड़ा है।श्रद्धाजंलि देने वालों में राकेश राय, युधिष्ठिर दूबे, पवन पांडेय,अरुण चौरसिया, सुजीत मिश्रा, राजू सोनकर, कुलदीप मौर्य, अमित राय, अनिल तिवारी, संदीप पांडेय, भानु सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, अमर यादव, अरविंद चित्रांश, राजकमल सिंह, अम्बरीष पांडेय, सुदेश अग्रवाल, शक्ति श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, सुभाष यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय राय, संतोष सोनकर, कन्हैया यादव आदि शामिल रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं