सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कड़ाके की ठंड में 525 गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

नाना-नानी से मिली गरीबों की मदद करने की प्रेरणा:मोहम्मद उमर



बिंद्राबाज़ार। हाफ़िज़ इलतेफात जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में  आईटी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में 525 से ज्यादा गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। साथ ही ब्लाक क्षेत्र के पत्रकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

 जनपद में  लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए ब्लॉक मुहम्मदपुर के बिसहम मिर्जापुर में गरीबों और जरूरतमंदों में सपा नेता वसीम अहमद बिसहमी व ग्राम प्रधान डा. सरवत आलम और मोहम्मद उमर के सहयोग से कंबल का वितरण किया।  मुख्य अतिथि  वसीम अहमद बिसहमी ने कहा कि बढ़ रहे ठंड से लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। ऐसे में जरुरतमंदों की सहायता के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। आईटी वेलफेयर सोसाइटी के ट्रस्टी मोहम्मद उमर ने कहा कि गरीब, मजबूर, लाचार और जरूरतमंदों की मदद करने से पुण्य मिलता है।गरीबों की मदद करने की प्रेरणा हमें अपने नाना-नानी से मिली है। उन्होंने इस कंबल वितरण को अपने नाना-नानी उन्होंने यह भी बताया कि यहां मौजूद पत्रकार सभी लोगों ने समाज के प्रति अपनी लेखनी को हमेशा सही तरीके से ही इस्तेमाल किया जिसके लिए समाज में बहुत सारी ऐसी समस्याएं थी जो इनके लिखने से ही अधिकारियों का ध्यान आया और उससे काम शुरू हुआ। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए। सभी ने आयोजक का धन्यवाद प्रकट किय। कंबल पाने वालों में प्रमुख रुप से माला, बुद्धू, दिव्या, हुस्नारा, असलम, अंसारी, हसीना, सहाना आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आफताब अहमद, रिशाद अहमद, रविंद्र यादव, मोहम्मद आरिफ, गौहर एडवोकेट, जमशेद, बिलाल अहमद, जमशेद, शहंशाह आदि रहे ने सहयोग किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं