सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

कूड़े के ढेर में लगी आग के चलते 15 लाख की पीएनजी की गैस पाइप जली

अग्निशमन दल ने दो घंटे में पाया आग पर काबू

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र ‌में मऊ रोड  पर पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सोमवार को कुछ पाइप बाहर से आया। जिससे वहीं पड़े कूड़े के ढेर के पास उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में कहीं से आग पकड़ ली उसी के कारण पाइप भी उसकी चपेट में आया गया। जिससे पाइप धूं-धूं कर जलने लगी। लोगों की सूचना पर जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंच आग पर काबू पाता तब तक 15 लाख से अधिक के पाइप जलकर राख हो गए। अग्निशमन दल को आग बुझाने में दो घंटे का समय लग गया। 

  जानकारी के अनुसार जिले में गेल इंडिया कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सिधारी थाना क्षेत्र के मऊ रोड पर पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस बीच कुछ  पाइप का स्टाक बाहर से आया और वहीं उतारकर चला गया। कहीं से आग पाइप के ढ़ेर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ कर पाते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना अग्निशमन दल की दो गाड़ियां मौके  पर पहुंची, और आग बुझाने में जुट गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आने से 15 लाख से अधिक की गैस की पाइप जलकर राख हो गई। गेल इंडिया के कर्मचारी कृष्ण मुरारी यादव ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र से मऊ रोड पर गैस पाइप बिछाने का काम जारी है। इसके लिए कर्मचारियों ने पाइप का स्टॉक रखा था। पाइप को मुख्य अभियंता कार्यालय के समीप रोड के किनारे रख दिया। अचानक पाइप के ढेर में आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप् धारण कर लिया। कर्मचारी का कहना है कि बगल में कूड़े का ढ़ेर था वहीं से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं