सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

 प्रधानाध्यापक हत्याकांड का एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जीयनपुर पुलिस ने प्रधानाध्यापक हत्याकांड के दूसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि नामजद तीसरे आरोपी को पुलिस ने एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया था।

 बताते चलें कि एक दिसंबर को जीयनपुर के बाईपार के पास से जा रहे प्रधानाध्यापक संजय यादव को बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसमेें ईलाज के दौरान प्रधानाध्यापक की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस टीम परिजनों की तहरीर पर मेवालाल यादव पुत्र स्व. देवनरायण यादव, विरेंद्र यादव उर्फ डबलू यादव पुत्र मेवालाल यादव, बृजेश यादव उर्फ बिस्सू पुत्र मेवालाल यादव निवासी कसड़ा आईमा की तलाश में जुट गई थी। दो दिसंबर को अभियुक्त मेवालाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त बृजेश यादव उर्फ बिस्सू पुत्र मेवालाल यादव को मुबारकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में नामजद तीसरा आरोपी विरेंद्र यादव उर्फ डबलू यादव अभी भी पुलिस की ‌गिरफ्त से बाहर है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं