सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

मित्तूपुर जहरीली शराब कांड में फरार चल रही आशा यादव के कुर्की नोटिस चस्पा

सपा विधायक रमाकांत यादव की बहू है आरोपी आशा यादव 

आजमगढ़। मित्तूपुुर में जहरीली शराब कांड के मामले फरार चल रही सपा ‌विधायक रमाकांत यादव की बहू आशा यादव के घर बृहस्पतिवार को पुलिस ने 82 की नोटिस चस्पा की है। बताते चलें कि पवई थाना के मित्तूपुर में हुई जहरीली शराब से मौत के मामले में आशा यादव की दुकान से नकली शराब बरामद हुई थी। तभी से वह फरार चल रही हैं। 31 अगस्त 2022 को तत्कालीन पवई थाने के प्रभारी रत्नेश दूबे ने समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त मिलने पर आशा यादव पत्नी स्व. अरविंद यादव सहित छह अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना फूलपुर थाने के प्रभारी अनिल सिंह कर रहे हैं। आशा यादव के विरूद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी के आदेश के तामिला के लिए बृहस्पतिवार को अभियुक्त आशा यादव के घर सहित गांव में पुलिस ने डुगडुडी पिटवाकर नोटिस चस्पा कराई। फूलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि य‌दि आशा यादव एक माह में कोर्ट में समर्पण नहीं करती हें तो धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं