सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया ब्लाक स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला शुभारंभ


आजमगढ़। बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ में पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि टीएलएम के जर‌िए न केवल अधिगम सुगम हो सकता है। अपितू स्थाई भी होता है। सभी शिक्षक  यहां से टीएलएम निर्माण का कौशल सीख अपने-अपने विद्यालयों पर जाने के बाद इसी तरह टीएलएम निर्मित कर शिक्षण प्रक्रिया में उसको शामिल करें। बता दें कि  प्रशिक्षण कुल दो फेरों में आयोजित होगा। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को टीएलएम निर्माण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। 

इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में रविंद्र नाथ मौर्य, निधि श्रीवास्तव और नीतू भारती मौजूद रही। वहीं शिक्षकों में मोनिका कुशवाहा, नेहा सिंह, श्रेया श्रीवास्तव, प्रियंका भारती, संजय कुमार, कमलनयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, हरिकेश मिश्र, विमल प्रकाश, नीरज आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं