सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामकथा का चौथा दिन

संपूर्ण जगत के तारनहार हैं प्रभु श्रीराम

आजमगढ़। नगर के गुरूघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चल रहे संगीतमयी श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार की रात कथा वाचक अंकित चतुर्वेदी महाराज ने श्रीराम जन्मोत्सव लीला का वर्णन किया। कहा कि इस धरती पर जब गौ, ब्रह्मण, संत को सताया जाता है तब प्रभु श्रीराम का प्राकट्य हुआ।

 उन्होंने कहा कि इस धरती पर मुक्ति के साधन कही भी प्राप्त हो चाहे काशी हो हरिद्वार हो मथुरा हो संबंध श्री राम का ही है। संपूर्ण जगत को तारने वाले श्री राम प्रभु ही हैं। महाराज ने कहा कि  प्रभु श्रीराम का ऐसा स्वभाव है कि वह दयालु परमात्मा क्रोध भी कर दें तो भी मुक्ति मिल जाती है। गोस्वामी तुलसी दास जी कहते हैं कि पायो परम् विश्राम राम समान प्रभु नाही कहूं, राम जी जैसा कोई नहीं। इसीलिए तो मनु जी से भगवान ने स्वयं कहा कि आपु सरिस खोजौ कह जाई। नृप तव तनय होब मैं आई। ऐसे प्रभु श्रीराम पूरे भारत वर्ष की रक्षा करें। अंकित महाराज ने श्री राम के अवतरण और उद्देश्यों का वर्णन करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी (कुंदन), मंत्री संजय कुमार पांडेय, रामप्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, ओमप्रकाश गुप्ता, ढुनमुन सोनकर, नंदू सोनकर, हर्ष, कविकांंत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं