सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ग्राम पंचायतों में कराए कार्यो के भुगतान न होने से प्रधानों में गुस्सा, किया प्रदर्शन

डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा, भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

पीएम की माता के निधन पर जताया दुख, दी श्रद्धां‌जलि 

मेहनगर। कई माह पूर्व कराए गए विकास कार्यो का अब तक भुगतान न होने से क्षेत्र के प्रधानों में गुस्सा है। गुरूवार को ब्लाक सभागार में बैठक के बाद प्रधानों ने संघ के अध्यक्ष एहतराम खां के नेतृत्व में ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया।  चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान न हुआ तो प्रधान बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप। वहीं प्रदर्शन के बाद प्रधानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय माता हीराबेन के निधन पर शोकसभा कर दुख व्यक्त किया।

  गुरूवार को प्रधान संघ अध्यक्षा एहतराम खां की अध्यक्षता में क्षेत्र के प्रधानों की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्यों से अवगत कराया। जिसमें प्रधानों ने कई माह पूर्व कराए गए ‌कार्यो का अब तक भुगतान न होने पर कड़ा विरोध जताया। ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एहतराम खां ने कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के अंतर्गत महीनों पूर्व कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान न होने की दशा में प्रधानों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली से सभी में गुस्सा है। उनके द्वारा जहानागंज ब्लॉक का भुगतान कर दिया गया है। वही मेहनगर के ग्राम पंचायतों का भुगतान अभी बाकी है। भुगतान न होने की दशा में प्रतिदिन प्रधानों के घर ईट भट्ठा के अलावा ‌सिमेंट व्यवसाई आकर तगादा कर रहे हैं, उन्हें प्रधान कहां से पैसा दें। बाद में प्रधानों ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया और  जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन  सहायक विकास अधिकारी आईएसबी सुमिंदल को सौंपा। उधर इस बाबत प्रभारी बीडीओ विकास शुक्ला का कहना है कि सर्वर डाउन होने की दशा में मेहनगर का भुगतान नही हो सका। इस  मौके पर मुख्य रूप से प्रधान लालजी यादव , अदालत सरोज ,प्रधान प्रतिनिधि  अविनाश सिंह , मनोज यादव , संतोष कुमार , बिहारी कनौजिया , पप्पू यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं