सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के लिए चार नमूने

गंदगी और खुले खाद्य पदार्थो को ढककर रखने का दिया निर्देश

बरदह। खाद्य विभाग की टीम ने गुरूवार को अभियान चलाकर ठेकमा में मिठाई के दुकानों से मिठाई के अलावा कई खाद्य पदार्थो का नमूना लिया। संदेह के आधार पर चार नमूने जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान दुकान पर गंदगी और खाद्य पदार्थ खुले रहने पर दुकानदारों को फटकार लगाई।

ठेकमा बाजार में गुरूवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद़य पदार्थो की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने संदेह के आधार पर नंद स्वीट्स से छेने की मिठाई का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर गंदगी मिलने पर साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने पूजा स्वीट्स से बेसन का लड्डु का नमूना जांच के लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य विक्रेता को प्रदर्शित मिठाईयों पर “यूज बाई डेट“ अंकित करने का आदेश दिया। इसी क्रम में टीम गंगा जलपान गृह पहुंची, जहां खाद्य पदार्थ खुले होने पर ढक कर रखने का निर्देश दिया। कलाकंद के अपमिश्रित होने के संदेह पर नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं