सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दो जनवरी को स्वाभिमान बचाओ रैली में पहुंचने की अपील

उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की मौनी बाबा कुटी पर बैठक, बनी रणनीति

आजमगढ़। जहानागंज के मौनी बाबा कुटी पर शुक्रवार को उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें मानदेय सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी दो जनवरी को रिक्शा स्टैंड पर प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर स्वाभिमान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। 
जिसमें जिला मंत्री हीरालाल सरोज ने जनपद के समस्त शिक्षामित्रों को आहान किया कि आप लोग अधिक से अधिक संख्या में दो जनवरी को रिक्शा स्टैंड पहुंचे। वर्तमान समय में शिक्षामित्रों का दस हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता है जो महंगाई के दौर में खर्च के लिए कम पड़ जा रहा है अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, बूढ़े मां-बाप, बच्चों की शादी- विवाह, दवा-दर्पण के लिए कम है। इस आर्थिक तंगी से शिक्षामित्र झेल रहे हैं। इस पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए संघर्ष को अधिक से अधिक संख्या में आप लोग पहुंचे। इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश यादव ने जहानागंज ब्लॉक के समस्त शिक्षामित्रों से दो जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में महिला व पुरुषों से पहुंचने की अपील की है।इस मौके पर नमो प्रकाश चौबे, रवि वर्मा, संजय, ओम प्रकाश, राहुल, धर्मेंद्र, संतोष आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं