सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पीएम पर पाक विदेश मंत्री की अभद्र टिप्प्णी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गुस्सा

पहाड़पुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं और पद‌ाधिकारियों ने फूंका पुतला

प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करेंगे ‌बर्दाश्तः  ऋत्विक जायसवाल

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शनिवार को जिला शोध प्रमुख युवा मोर्चा ऋत्विक जायसवाल के नेतृत्व में शहर के पहाड़पुर तिराहे पर बिलावल का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्य‌कर्ताओं में भारी गुस्सा है। शनिवार को जिला शोध प्रमुख युवा मोर्चा ऋत्विक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के पहाड़पुर तिराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंक विरोध जताया। 

ऋत्विक जायसवाल ने कहा कि देशवासी प्रधानमंत्री का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ किशन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है। आज हम लोग उनका पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किए हैं अगर फिर इस तरह के बयान बाजी करते हैं तो देश का हर नागरिक उन्हें माकूल जवाब देगा। इस अवसर पर मानवेंद्र सिंह, आलोक जायसवाल, दीपक सोनकर, शिवम सिंह, विपिन सिंह, शुभम श्रीवास्तव, संगम सोनकर, अरविंद यादव, राहुल सिंह कौशिक, अरविंद राय, अमित बाबू श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं