सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

पवई में नहर के पास मिले किशोर के शव मामले में दोस्त ही निकला हत्यारा

अप्राकृतिक दुष्कर्म को मना करने पर दिया घटना को अंजाम  

आजमगढ़। पवई में नहर के पास मिले‌ किशोर के शव के मामले में अप्राकृतिक दुष्कर्म से मना करने पर उसके दोस्त ने ही हत्या कर दी थी। मामले में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र में ओरिल गांव स्थित नहर के पास बीते तीन दिसंबर को एक किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव का शिनाख्त फूलपुर थाना के सैदपुर गांव निवासी दीपांशु विश्वकर्मा 13 पुत्र दिलीप विश्वकर्मा के रूप में की थी। मृतक दीपांशु को सैदपुर गांव निवासी अतुल चौहान 19 पुत्र अवधेश चौहान घटना के एक दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। मृतक के पिता ने अतुल चौहान पर पुत्र की हत्या का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटे पवई थाना प्रभारी रामप्रसाद बिंद ने रविवार की रात आरोपी अतुल को अंबारी-कोहड़ा नहर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा हत्या का जुर्म कबूल करने की बात कही है। वारदात की कहानी के अनुसार दो दिसंबर की शाम आरोपी अतुल मृतक दीपांशु को दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। शादी समारोह के दौरान अतुल दीपांशु को लेकर शराब की दुकान पर ले गया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद दोनों शादी समारोह में पहुंचे। तत्पश्चात अतुल दीपांशु को शौच के बहाने एकांत में ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की कोशिश किया। दीपांशु ने जब यह कहा कि हम इस बात को लोगों से बताएंगे तो गुस्से में आकर अतुल ने दीपांशु का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक कर भोर में शादी समारोह से वापस लौट गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं