सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्ण जीत केशव ने किया जिले का नाम रोशन

पिता संजय सिंह को बधाई के देने वालों का लगा तांता  

आजमगढ़। जम्मू एवं कश्मीर के एमए स्टेडियम में बीते आठ से 12 दिसंबर तक चले 33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर ओवर आल विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसमें टीम गोवा को हराकर लगातार सातवीं बार विजेता रही। टीम में बतौर गेंदबाज जिले के केशव सिंह ने भी प्रतिभाग किया था। जीत पर उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इससे परिवार सहित उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

बताते चलें कि एमए स्टेडियम जम्मू एवं कश्मीर में आठ से 12 दिसंबर तक आयोजित 33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर ओवर आल विजेता ट्रॉफी पर किया कब्जा। गोवा प्रदेश को हराकर उत्तर प्रदेश बना लगातार 7वी बार विजेता। 33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में उतर प्रदेश टीम में शामिल जिले के संजय सिंह के पुत्र केशव सिंह ने गेंदबाज के रुप में प्रतिभाग किया था, केशव ने टीम के साथ गोल्ड मेडल  जीतकर आज़मगढ़ का मान बढ़ाया है। केशव सिंह ने बताया कि, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अब है सुनहरा मौका है, सरकारी नौकरी के लिए डायरेक्ट खेल कोटा से इस खेल में भी खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं हैं, रेलवे, पोस्टल डिपार्टमेंट सहित सभी विभागों में इस खेल से भी खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है। 

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, भाजपा जिला महामंत्री व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, चंद्रहास राय भोलू, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, कुणाल खेमू, राज सिंह, अक्षत राय, राहुल श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, शिवम, उमेश विश्वकर्मा, राज सिंह आदि ने केशव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं