सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

बुढ़नपुर तहसील करते थे स्टांप लेखन का कार्य 

आजमगढ़। अहरौला थाना के चांदनी चौक पर बीती रात आठ बजे केे करीब अनियं‌त्रित ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति  को टक्कर मार दी। इस घटना अधेड़ को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोग जब तक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर थाने आई। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिवार में मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

 जानकारी के अनुसार अहरौला थाना के दनियालपुर गांव निवासी भूतेश्वर ना‌थ श्रीवास्तव 48 पुत्र हरिहर लाल बूढ़नपुर तहसील में स्टांप लेखन का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को तहसील से अपना सारा कार्य निपटा कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह अहरौला थाना के  चांदनी चौक पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अनाज लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक सहित गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घटना के बाद मौके  पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल भूतेश्वनाथ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच भूतेश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर बैठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पीएम को भेज दिया।  मृतक भूतेश्वर नाथ श्रीवास्तव के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं