सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पीएम पर पाक विदेश मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश

भाजपाईयों ने रिक्शा स्टैंड पर बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला



 

आजमगढ़। प्रधानमंत्री और जी-20 देशों के चेयरमैन नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं आक्रोश है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिक्शा स्टैंड पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। 

जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने देश के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की है, सभी इसकी घोर निंदा करते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि बिलावल भुट्टो का पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी नीचता का परिचय दिया है। लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि पाकिस्तानी अपनी औकात भूल जाता है, उसको याद रखना चाहिए की भारत ने उसको घर में घुसकर मारा था। पुतला दहन के दौरान प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान, नरेंद्र सिंह, रामाधीन सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, साकेत सिंह सोनू, अरविंद जायसवाल, प्रेम प्रकाश राय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेंद्र राय, सचिदानंद सिंह, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकू राम सरोज, डा. अशोक सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश यादव, पंकज सिंह कौशिक, हरिबंश मिश्रा, हरीश तिवारी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं