सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

सीआरओ के स्थान्तरण की मांग, सड़क पर गूंजे नारे

अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दर्ज कराया विरोध

आजमगढ़। सीआरओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आधे घंटे तक न ही अधिवक्ताओं ने किसी को अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर आधे घंटे तक अधिवक्ताओं के कब्जे में रहा

जनपद में उस समय काफी अजीबो गरीब परिदृश्य सामने नजर आने लगा जब हजारों की संख्या में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर न्याय के रखवाले उतर आए और जमकर नारेबाजी की। सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर लिया। हजारों अधिवक्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की गई। सीआरओ पर न्यायिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर इस विरोध प्रदर्शन को किए। अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के साथ ही दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं सहित जनपद की समस्त आठो तहसीलों के अधिवक्ताओं ने शामिल होकर सीआरओ के स्थानांतरण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

पुलिस रही मुस्तैद

अधिवक्ताओं के प्रस्तावित मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। एडीएम प्रशासन के साथ ही सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी मौके पर जमे रहे। आधे घंटे बाद जब अधिवक्ताओं का श्रृंखला बनाने का कार्य सकुशल संपन्न हो गया तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं