सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: स्मार्टफोन का प्रयोग अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करेंः शशिराय

20 छात्र-छात्राओं में वितरित किया स्मार्ट फोन 

रौनापार। लाटघाट के मिश्रपुर स्थित शशि आईंटीआई कालेज में रविवार को 20 छात्रों में टैबलेट का‌ वितरण प्रबंधक शशि राय ने किया। टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण में टैबलेट की उपयोगिता के बारे में बताया।
कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। प्रधानाचार्य सर्वजीत यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवीन योजनाएं बना रही है। सरकार ने स्मार्टफोन वितरण करके एक अच्छी पहल की है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सर्वजीत यादव, प्रमोद, दिव्यांशु, विपिन, राजकुमार, सूरज, अनूज, प्रिंस मौर्य, अभिषेक, अजय, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं