सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सांसद ने 402 छात्र-छात्राओं में वितरित किया स्मार्ट फोन


रौनापार। सगड़ी तहसील के जोकहरा स्थित  पंडित नगीना म‌हाविद्यालय में शनिवार को स्मार्ट  फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 402 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन बांटे गए। र्स्माट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण में स्मार्टफोन की उपयोगिता के बारे में बताया। सगड़ी तहसील के पंडित नगीना महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट परिसर में कालेज की प्रबंधक और प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद  दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 402 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान सांसद ने सरकार की  योजनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही पढ़ाई में इस स्मार्टफोन की उपयोगिता से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। कहा कि इससे आप सभी को आधुनिक शिक्षा का ज्ञान अर्जित कर अपनी पढ़ाई में और निखार ला सकते हैं। सांचलन प्रमोद राय ने किया। इस मौके पर डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, पंडित नगीना फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक अनिल पांडे, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं