सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट टीम से अंडर -25 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे श्रवण का हुआ स्वागत

सूरज प्रकाश बोले, युवाओं को श्रवण से लेनी चाहिए प्रेरणा



आजमगढ़। शाहपुर मिर्जापुर ख़ास गांंव के निवासी व जनपद के आज़मगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले श्रमदेव कुमार के सुपुत्र श्रवण कुमार का चयन  अरुणांचल प्रदेश अंदर 25 क्रिकेट टीम में हुआ है। 

टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलकर लौटे श्रवण का शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी व जिला महामंत्री भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर फूल-मालाओं से और मिठाई खिलाकर लोगों ने  स्वागत किया। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि श्रवण कुमार जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा से जिले का मान बढ़ रहा है, आज़मगढ़ के सैकड़ो युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रिकेटर केशव सिंह, उमेश विश्वकर्मा, हिमांशु गुप्ता, पवन कुमार, विजय, रोहित, विशाल, मोनू, पिंटू, आकाश, दीपक सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं