सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सठियांव की प्रियांशी का उप्र क्रिकेट अंडर 19 टीम में चयन से परिवार में हर्ष 

ब्राह्मण सभा प्रियांशी को 25 ‌दिसंबर को करेगा सम्मानित  

आजमगढ़। जनपद के सठियांव ब्लाक के नासिरुद्दीनपुर गांव निवासी कन्हैया पाण्डेय की पुत्री कुमारी प्रियांशी पाण्डेय का उत्तर प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। प्रियांशी के इस उपलब्धि पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मण्डल महामंत्री अजय कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, उपेंद्र नाथ दुबे आदि ने बधाई दी है। ब्राह्मण सभा द्वारा प्रियांशी को संबोधित बधाई पत्र उनके पिता कन्हैया पांडेय को सौपते हुए जनपद का नाम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित करने की कामना की है। 

पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि सभा द्वारा निर्णय लिया गया है कि 25 दिसंबर को प्रियांशी को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा, ताकि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों का हौसला-अफजाई होती रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं