सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

Video: नौ दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ की हुई पूर्णाहुति


आजमगढ़। नगर के समीप उकरौड़ा में चल रहे नौ दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ की गुरुवार को पूर्णाहुति हुयी। काशी से पधारे  पं. कपिलदेव शास्त्री के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से पूजन हवन और पूर्णाहुति क्रिया संपन्न कराया, इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जनों ने यज्ञ मंडप परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री श्री 1008 स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने यज्ञ  महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से वायुमंडल शुद्ध और पवित्र होता है, जो जन समुदाय के तन, मन के विभिन्न विकारों को दूर करता है। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से इस यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 18 नवम्बर को विशाल भंडारे के साथ होगा । इस अवसर पर पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, अयोध्या के महंत तुलसीदास जी महाराज, गोरखपुर के बालक दास जी महाराज, अजय सिंह, रणविजय सिंह, आशुतोष सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, महंत रामनाथ दास जी महाराज, महात्यागी जी महाराज, सुबास दास जी महाराज, रामजी दास जी महाराज श्रृंगवेरपुर सहित. विभिन्न स्थान के साधु संत और भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं