सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Video: गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा, निकली कलश यात्रा

जहानागंज। क्षेत्र के रामपुर में मंगलवार को राजेंद्र सिंह की देखरेख में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गांव के सैकड़ों लोग कलश यात्रा में श‌ामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान लगे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 

कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ रामपुर से निकलकर ब्लॉक मोड़ होते हुए तुलसीपुर स्थित पोखरे पहुंचा। जहां विधि विधान से कलशों में जल भरा गया। इसके बाद वहां से कलश सिर पर रखकर महिलाएं और कन्याएं यज्ञ मंडप के लिए रवाना हो गए। मथुरा वृंदावन से पधारे स्वामी जी प्रकाश आनंद गिरि जी महाराज ने सबको जय श्रीराम का पट्टा और प्रसाद देखकर आगे बढ़ाएं। कलश यात्रा के मंडप में पहुंचने पर विधि-विधान से कलशों को स्थापित किया गया। इस दौरान लगे जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। इसके बाद  मंडप में श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत आचार्य पप्पू मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू किया। इस मौके पर हरिलाल मिश्रा नान्हू बाबा, डा. मंगला सिंह, राम विजय सिंह, झुन्ना सिंह, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, राम नगीना सिंह, वीरेंद्र सिंह, भाग्यमणि सिंह, कृष्णा सिंह, मीरा सिंह, वंदना सिंह, नीलम सिंह, लैला, उषा, मोना, आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं