सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

गोविंद दूबे ने प्रशासन से की ड्राइवर सहित स्कूल पर कार्रवाई की मांग

परिजनों को अभिभावक महासंघ और चौरसिया महासभा ने दी सांत्वना 


आजमगढ़। जीयनपुर में गुरूवार को हुए दर्दनाक हादसे में मृत बच्चे के परिजनों से मिलने अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा और अभिभावक महासंघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल शुकवार को स्कूल वाहन से मृत बालक के घर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं परिवार के लोगों ने ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त सजा के साथ स्कूल की मान्यता भी समाप्त करने की मांग की।

अभिभावक महासंघ के प्रदेश सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि बिना नियमों के पालन के स्कूल चलाए जा रहे हैं और बिना नियमों के पालन की स्कूलों में चलने वाले वाहन चलाए जा रहे हैं मेरा शासन प्रशासन से मांग है कि मृत बालक के परिजन को सहायता प्रदान की जाए एवम विद्यालय के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश प्रभारी अरुण चौरसिया ने कहा कि अभिलंब स्कूल की मान्यता समाप्त हो और वाहन चालक तथा स्कूल मालिक के खिलाफ कार्यवाही हो। मृत बालक के पिता शिव कुमार चौरसिया ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ड्राइवर वाहन चलाने के दौरान ईयरफोन लगाए हुए था। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।  इसलिए प्रशासन ऐसे गैर जिम्मेदार स्कूल मालिक और ड्राइवर पर कार्रवाई की जाए। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. ध्रुव प्रसाद चौरसिया, अरविंद चित्रांश, जगदीश प्रसाद चौरसिया, मनीष चौरसिया, अनुराग चौरसिया, जयपाल चौरसिया आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं