सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अटेवा ने दी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

आजमगढ़। पुरानी पेंशन के लिए लगातार संघर्षरत संगठन अटेवा के पदाधिकारियों ने मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज पहुंचकर महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। 

बताते चलें कि बुधवार को विश्वविद्यालय का प्रथम शिक्षक संघ निर्वाचन व अधिवेशन का कार्यक्रम आयोजित था। अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में अटेवा के पदाधिकारियों ने सभी पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष में अटेवा के साथ तन, मन, धन से सहयोग तथा हर प्रकार के संघर्ष में शामिल होने की बात कही। श्री दुर्गाजी पीजी कॉलेज चंडेश्वर के असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अटेवा के जिला महामंत्री डा. रामजी वर्मा ने सभी को बधाई दी। कहा कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन का आंदोलन पूरे देश में चल रहा है, इस आंदोलन का परिणाम है कि पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। आज के इस कार्यक्रम में अटेवा के जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, अटेवा अजमतगढ़ ब्लॉक इकाई अध्यक्ष सतीश पटेल, संरक्षक घनश्याम विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संजय यादव, भैया ब्लॉक से समरजीत गौतम बिलरियागंज ब्लाक के पदाधिकारी  धर्मेंद्र, अखिलेश मुलायम, दीपेंद्र, इंद्रभूषण, दिनेश, मुराली आदि उपस्थित थे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं