सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दगाबाज प्रेमी के घर जा रही प्रेमिका को अगवा करने की कोशिश

प्र‌ेमिका की शिकायत पर प्रेमी सहित पांच पर एफआइआर


आजमगढ़। दिल्ली की प्रेमिका से दगाबाजी कर आजमगढ़ में युवती से निकाह रचाने वाले युवक पर कानून का शिकंज कस गया है। जब प्रेमिका प्रेमी के घर जा रही थी तो इस बीच रास्ते में उसको अगवा करने की कोशिश की। किसी तरह प्रेमिका वहां से बचकर बरहद पुलिस के पास पहुंच पूरे मामले से अवगत कराते हुए प्रेमी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के‌ लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुट गई। पुलिस युवती को कोर्ट में पेश करेगी, जिसके जिसके बाद पता चलेगा कि दुष्चक्र में कितने लोग कानून के दायरे में आएंगे। 

 गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र की युवती नई दिल्ली में रहती है। आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र अंतर्गत बक्सपुर गांव के मोहम्मद अशरफ से उसका दिल्ली में प्रेम संबंध हो गया। दोनों लगभग आठ साल एक साथ रहे। बकौल युवती दोनों ने आजमगढ़ पहुंच कोर्ट में शादी की। आरोप है कि प्रेमिका दो बार गर्भवती भी हुई, जिसका प्रेमी के कहने पर उसने गर्भपात करा दिया। इस बीच मोहम्मद अशरफ किसी काम का बहाना करके आजमगढ़ अपने गांव आ गया। यहां उसके स्वजन ने मामा की लड़की से 12 नवंबर को निकाह करा दी। इसकी भनक छह दिन पूर्व दिल्ली में उसकी प्रेमिका को हुई तो उसने फोन कर बगावती तेवर दिखाए। चेतावनी दी कि वह आजमगढ़ पहुंच रही है। वह दिल्ली से आजमगढ़ पहुंच भी गई, जहां आटो रिक्शा से बक्शपुर गांव जाते समय प्रेमी व उसके साथियों ने बोलेरो से उसे ठेकमा भगवानपुर गांव के निकट अगवा करने की कोशिश की, लेकिन वह जान बचाकर बरदह थाने पहुंची। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती का कहना है कि उसके कोर्ट मैरेज के कागजात प्रेमी के पास हैं। उसकी तहरीर पर अशरफ व उसके गांव के पूर्व प्रधान सहित पांच लोगों पर केस दर्ज है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं