सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ब्लोअर से लगी आग, महिला की मौत, बेटी को बचाया

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया। एक घर में खाना बनाने के दौरान ब्लोवर से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर से ऊंची-ऊंची लपटों से हड़कंप मच गया। इस घटना में घर में मौजूद महिला की मौत हो गई। जबकि बेटी को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर  डेढ़ बजे लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के एक घर में 65 साल की महिला जो रिटायर्ड शिक्षिका हैं अपनी बेटी के साथ घर पर थीं। महिला खाना बना रही थी, इसी बीच ब्लोवर से आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। आग से घर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से घर में फंसी महिला की बेटी को तो बचा लिया, लेकिन महिला की झुलसने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं