सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार-नवल किशोर

दिन भर टॉप ट्रेंड में बनी रही अटेवा की मांग

आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के सतत् आंदोलित संगठन अटेवा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक महाभियान चलाया गया। यह अभियान अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के निर्देशन में पूरे देश में एक साथ चलाया गया। इसी कड़ी में अटेवा आजमगढ़ के जिला संयोजक सुभाष चंद यादव के नेतृत्व में पूरे जिले के अटेवा से जुड़े लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया तथा ट्विट्स के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार से की।

अटेवा आजमगढ़ के मीडिया सेल के प्रमुख नवल किशोर ने बताया कि पुरानी पेंशन हम शिक्षक कर्मचारी अधिकारियों का संवैधानिक अधिकार है, इसे हर हाल में सरकार को हमें देना ही पड़ेगा।हमारे संघर्ष के बल पर छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, पंजाब की सरकारों ने पुरानी पेंशन को बहाल किया है। आज संविधान दिवस के दिन पूरे देश के शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारियों ने मिलकर ट्विटर पर एक अभियान चलाया तथा सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। उन्होंने आगे बताया कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा एक ज्वलंत मुद्दा है, दिनभर ट्विटर पर यह मुद्दा टॉप टेन में बना रहा, दो लाख से अधिक ट्वीट किए गए, इस मुद्दे को देश के प्रख्यात समाजसेवियों नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया तथा समर्थन में ट्वीट भी किया।जिलेभर के अटेवा से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में ट्वीट किया इसका परिणाम रहा कि दिन भर पुरानी पेंशन का मुद्दा सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर ट्रेन करता रहा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं