सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मेहनगर नपं के वार्डो में गंदगी पर एसडीएम ने वार्डो में लगाया झाड़ू

बोले, अब गंदगी मिली तो संबंधित के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मेहनगर नगर पंचायत के एक वार्ड में गंदगी होने पर स्वयं झाड़ू लगाते एसडीएम मेहनगर
मेहनगर। नगर पंचायत में गुरूवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र भ्रमण को निकले एसडीएम मेहनगर ने वार्डो में गंदगी देख स्वयं झाडू लेकर गलियों की सफाई करने लगे। जैसे ही यह सूचना नगर पंचायत के ईओ सहित अन्य को लगी। हड़कंप मच गया। ईओ सहित पूरी नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी ने एसडीएम से झाड़ू लेना चाहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। चेतावनी दी कि यदि नगर पंचायत में कहीं गंदगी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत जानने के लिए गुरुवार की अल सुबह साढ़े छह बजे उपजिलाधिकारी मेहनगर संतरंजन श्रीवास्तव कस्बे के भ्रमण को निकल पड़े। नगर में जगह-जगह इधर-उधर कूड़ा बिखरा मिला। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नदारद दिखे। इस दौरान कस्बे के जयनगर चौराहे पर एक सफाई कर्मचारी द्वारा झाड़ू लगाया जा रहा था, जिससे एसडीएम ने झाड़ू लेकर स्वयं झाड़ू लगाना शुरू कर दिया। एसडीएम के हाथ मे झाड़ू देख कस्बे के लोग भौचक्के रह गए। अधिकारी के हाथ से झाड़ू लेने के लिए कुछ लोगों ने हाथ बढ़ाया। ल‌ेकिन उपजिलाधिकारी ने मना कर दिया। उधर इसकी सूचना जैसे नगर पंचायत के ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को मिली, हड़कंप मच गया।आनन-फानन में ईओं टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम ने बैठक में सफाई कर्मियों से कहा कि कस्बे के प्रमुख चौराहों, तिराहों और धार्मिक स्थलों के अलावा शुलभ शौचालयों की सफाई चुस्त-दुरूस्त रखें। उन्होंने नालियों में एंटी लार्वा के छिड़काव का निर्देश दिया। साथ ही फॉगिंग भी कराने को कहा। इस दौरान चेयरमैन अशोक चौहान सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं