सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

किशोरी व युवती लापता, ‌परिजनों ने थाने में दी तहरीर

परिजनों के खोजबीन करने के बाद भी नहीं लग सका पता

पुत्री की तलाश में पूरा परिवार इधर-उधर लगा रहा चक्कर




रानी की सराय। रानी की सराय थाना क्षेत्र से हसनपुर से एक किशोरी एक माह से घर से लापता है। वहीं एक अन्य मामलें में अंधौरी गांव की एक युवती लगभग दस दिनों से लापता है। परिवार के लोगों ने दोनों की कई जगहों पर काफी खोजबीन की लेकिन जब दोनों का कही पता नहीं चलता तो परिजनों ने थाने में गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

जानकारी मुताबिक क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बीते आठ अक्तूबर को शौच के लिए दोपहर 12 बजे घर से निकली। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चलता तो पुलिस को तहरीर दी गई। आज एक माह से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला। पिता ने बताया कि पुत्री की तलाश के लिए पु‌लिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। वहीं एक अन्य मामले में एक पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी की मिटिंग में शामिल होने के लिए 18 नवंबर को दिन में 11 बजे घर से निकली लेकिन घर वापस नहीं आई। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं