सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भारत पैरामेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल किया कैंसर के प्रति जागरूक

बरदह। विश्व कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर सोमवार को भारत पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने कैंसर के लक्षणों, उसके बचाव और उपचार पर विस्तार से जानकारी दी।  

भारत पैरामेडिकल कालेज के सीनियर के छात्र एवं छात्राओं ने विश्व कैंसर जागरूकता दिवस पर ठेकमा में रैली निकाली। रैली कालेज से निकलकर पूरे बाजार में भ्रमण किया। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कैंसर जागरूकता रैली में लोगों को बताया कि तंबाकू व शराब के सेवन सहित खाने-पीने की सामग्रियों में मिले रसायनिक तत्व कैंसर के प्रमुख कारक हैं। भारत में मुंह व गले का कैंसर, स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और बच्चेदानी का कैंसर प्रमुखता हैं। लोगों ने नशा का सेवन न करने का आह्वान किया।

रैली कालेज में पहुंच गोष्ठी में तब्दील हो गई। जहां डा. एमएम प्रजापति, डॉ. पंकज प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग समाज के दूसरे ईश्वर हैं। अपने क्षेत्र में लोगों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करें। कहा कि लोगों को बताए कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी से बचा जा सकता है। नशीली पदार्थ इस्तेमाल ना करें जैसे तंबाकू, गुटखा, शराब आदि। इस अवसर पर प्यारे लाल प्रजापति, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमोद राय, मोहम्मद फैसल, राहुल प्रजापति, मोहम्मद रिजवान, रूही, हिमांशु आदि मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं