सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शेखपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

रानी की सराय। ‌फरिहां चौकी क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

  जानकारी के अनुसार फरिहां चौकी अंर्तगत शेखपुर गांव के पास से रेलवे ट्रैक गुजरा है। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग उधर से जा रहे थे। तभी ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।इस संबंध में चौकी इंचार्ज फरिहां नवल किशोर सिंह बताया कि मृतक की उम्र 65 के आसपास लग रही है। ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति के दो टुकड़े हो गए हैं। रेलवे की कर्मचारियों ने घटना की सूचना दी थी। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। अधेड़ ने कत्थई कलर की लूंगी और सफेद कलर का शर्ट पहना हुआ था। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं