सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

माध्यमिक शिक्षक को मिलेगा ऑनलाइन अवकाश, बस करना होगा यह काम

जल्द ही नई व्यवस्था हो जाएगी लागू 

आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब माध्यमिक स्कूलों के भी शिक्षक ऑनलाइन छुट्टी ले सकेंगे। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एक महीने के अंदर इस प्रक्रिया को लागू करने के आदेश दिए हैं। इससे शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अवकाश के लिए भटकना नहीं होगा। वे सीधे मानव संपदा पोर्टल से ऑनलाइन छुट्टी अप्लाई कर अवकाश पर जा सकेंगे।

 महानिदेशक विजय किरन आनंद का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब मानव संपदा पोर्टल से छुट्टी लेने की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। एक महीने के भीतर इस प्रक्रिया को लागू करने के आदेश दिए गए हैं। इस निर्णय से राजकीय और एडेड स्कूलों के करीब 90 हजार शिक्षकों को लाभ होगा। शिक्षक भी इस नई व्यवस्था को लेकर उत्साहित हैं। महानिदेशक विजय किरन आनंद इसे मिशन मोड पर पूरा करने के निर्देश दिया है। कारण कि मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों का ब्यौरा अपलोड करने के निर्देश काफी पहले दिया गया था लेकिन मॉनिटरिंग न होने से अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इससे अवकाश की ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने में भी दिक्कत आ रही है। इसके लागू होने के बाद शिक्षकों की तैनाती, छुट्टियों, तबादले, इंक्रीमेंट आदि सभी जानकारियां एक जगह मिल जाएगी। खास बात है कि इस पोर्टल पर कर्मचारी या शिक्षक की सर्विस बुक भी होगी। यानि विभाग के साथ शिक्षकों के काम भी आसान हो जाएंगे।

सभी विभागों में लागू है मानव संपदा पोर्टल व्यवस्था
सरकार ने मानव संपदा पोर्टल सभी सरकारी कार्यालयों में लागू कर दिया है, लेकिन अभी तक ज्यादातर जगह पुरानी व्यवस्था ही चल रही है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। अब इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लागू होने से खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर होने वाले खेल बंद हो गए हैं। उनका सारा रिकार्ड एक जगह हो चुका है। इससे एक ही आधार कार्ड पर दो जगह नौकरी करने वाले फर्जी शिक्षकों भी आसानी से पकड़ में आ रहे है। इसलिए इसपर फोकश और बढ़ा दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं