सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अनियं‌त्रित स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पिता को भोजन देकर लौट रहा था, घर परिवार में कोहराम

बिलरियागंज। सोमवार की रात महराजगंज-बिलरियागंज रोड पर मोलनापुर (रूपयनपुर) गांव के पास अनियंत्रित स्कोर्पियों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद स्कार्पियों सवार मौके से फरार हो गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 जानकारी के अनुसार गोसाईपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही उनकी कप्तानगंज रोड स्थित नेवादा चट्टी पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। ड्यूटी के बाद वह मेडिकल हाल पर बैठता था। वर्तमान में रात के समय ड्यूटी के कारण उनका बड़ा बेटा गौरव सिंह 22 पिता के लिए भोजन लेकर नेवादा चट्टी गया था। पिता को भोजन देकर वह लौट रहा था। रात लगभग सवा आठ बजे के आस-पास जब वह मोलनापुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से बिलरियागंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियों बाइक में टक्कर मार दिया और वहां से फरार हो गया। जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त स्कार्पियों और बाईक को थाने ले आई।  उधर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत युवक अविवाहित था, दो भाईयों में बड़ा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं