सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रेमिका की ‌शिकायत पर तिलक समारोह से दूल्हे को उठा लाई पुलिस

 

कौशांबी। शहर के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को तिलक समारोह के दौरान पहुंची रायबरेली जिले की पुलिस दूल्हे को उठा ले गई। पुलिस का कहना था कि डलमऊ (रायबरेली) कोतवाली में उसकी प्रेमिका ने केस दर्ज कराया था। घटना को लेकर तिलक चढ़ाने पहुंचे लोग मायूस होकर लौट गए। 

 कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिघिंया निवासी रवि प्रकाश मौर्य का शुक्रवार को तिलक समारोह था।  कार्यक्रम भरवारी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में था. फाफामऊ (प्रयागराज) से कन्या पक्ष के लोग भी तिलक चढ़ाने पहुंचे थे। इसी बीच अचानक मौके पर पहुंची डलमऊ कोतवाली की पुलिस ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया। पुलिस रवि को हिरासत में अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2015 में रवि ने प्रतापगढ़ के एक डिग्री कॉलेज में बीएड करने के लिए दाखिला लिया था। वहीं पर डलमऊ की एक युवती भी बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और वह लोग लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती और रवि अपने घर आ गए। इसके बाद भी रवि का लड़की के घर बराबर आना-जाना लगा रहा। काफी दिन बीतने के बाद युवती ने रवि से शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद भी रवि व उसके घरवाले धोखे से फाफामऊ की युवती से शादी करने जा रहे थे। इस बाबत इंस्पेक्टर कोखराज तेज बहादुर सिंह का कहना है मामला प्रेम-प्रसंग का है। डलमऊ कोतवाली की पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। वहीं डलमऊ के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी का कहना है युवती ने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। इस पर आरोपी युवक हिरासत में लिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं