सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

  डेंगू को लेकर नपा और प्रशासन पर उदासीनता का आरोप

डीएम को अभिभावक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन 

 

आजमगढ़। नगर में बढ़ रहे मच्छरजनित संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोकथाम को लेकर उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के महासचिव गोविंद दुबे के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। महासंघ के महासचिव गोविंद दुबे ने कहा कि वर्तमान में शहर से लेकर गांव तक डेंगू और मलेरिया बहुत तेजी से पांव पसार रहे है। लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसकी हकीकत जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों से लगाई जा सकती है। लेकिन अभी तक केवल कागजों में ही नगर पालिका प्रशासन मच्छररोधी दवाईयों का छिड़काव किया गया है। जबकि इस विकट स्थिति पर जिला प्रशासन मौन साधकर उदासीन बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही खानापूर्ति से गरीब, मध्यमवर्गीय आमजनता की जान को जोखिम में ढकेला जा रहा है। ऐसे उदासीनता जिला प्रशासन को जगाने के लिए अभिभावक महासंघ द्वारा पत्रक सौंपा गया। गोविन्द दुबे ने डीएम को बताया कि अगर जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन द्वारा बजट नहीं है तो हम समाजसेवी संगठन भिक्षाटन करके जिला प्रशासन को चन्दा मुहैया कराएगा लेकिन अविलम्ब इन जानलेवा संक्रामक बीमारियों के रोकथाम पर आवश्यक कार्यवाहीं किया जाए। 

अरूण कुमार चौरसिया ने कहाकि अगर मच्छर रोगी दवाईयों के छिडकाव के प्रति जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो हम नगर में घूम-घूम कर भिक्षाटन करेंगे और जुटाए गए कोष को जिलाधिकारी को सौंपकर डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए खर्च करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष युधिष्टिर दुबे, मुकेश मौर्य, अनूप पांडेय, नवीन राय, विकास यादव, मनीष बरनवाल, प्रिंस राय, अरुण चौरसिया, शनि चौधरी,जगपाल चौरसिया, अरविंद पांडेय, मनीष सिंह,शशिविंद शर्मा,अमित राय सहित आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं